फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government putting MNREGA and Forest Rights Act on hold

मनरेगा और वनाधिकार कानून को ठंडे बस्ते में डाल रही सरकार

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government putting MNREGA and Forest Rights Act on hold
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
मनरेगा, वनाधिकार जैसे कानून और खेतिहर मजदूरों के विभिन्न सवालों को लेकर उतर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छपका पावर हाउस से कलेक्ट्रेट तक जुलूस में शामिल कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर गरीबों-मजदूरों की बदहाली के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

धरने में यूनियन के नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से देश का आवाम जूझ रहा है। वहीं ग्रामीण असंगठित और खेतिहर मजदूरों के लिए पूर्व की सरकारों में संचालित मनरेगा को लेकर भी भाजपा सरकार संजीदा नहीं है। मनरेगा और वनाधिकार जैसे कानून को वर्तमान सरकार ठंडे बस्ते में डालने की साजिश कर रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से मनरेगा में जाति व लिंग के आधार पर किए जा रहे आरक्षण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा, बसावन गुप्ता, सुरेश खरवार, प्रेमचंद्र गुप्ता, मुन्ना धांगर, रजवंती देवी, रानी, बेबी, हृदय नारायण, मो. मुस्तफा, मुन्ना प्रसाद, गुलाब चेरो, छोटेलाल पनिका, रामचंदर खरवार, भगवान सिंह गोंड, तेजबली गोंड आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष गुलाब प्रसाद निडर ने की। संचालन अमरनाथ सूर्य जी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed