फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government High School Dhurwah will be upgraded, studies will be done till Intermediate from 2026

Sonebhadra News: उच्चीकृत होगा राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह, 2026 से इंटर तक होगी पढ़ाई

Thu, 24 Jul 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government High School Dhurwah will be upgraded, studies will be done till Intermediate from 2026
सोनभद्र। ऊर्जांचल के सुदूर क्षेत्र में स्थित राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह अब इंटर कॉलेज में तब्दील होगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। वर्ष 2026 से विद्यालय का संचालन होना है।
विज्ञापन

इससे पहले भवन निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस विद्यालय के अपग्रेड (उच्चीकृत) होने से अनपरा के भाठ क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी इंटर की पढ़ाई के लिए उन्हें 20-25 किमी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


म्योरपुर ब्लॉक का जोगेंद्रा ग्राम पंचायत काफी सुदुर का इलाका है। रेणुकापार में अनपरा और ओबरा के बीच बसे इस गांव के छात्र-छात्राओं को आठवीं के बाद की पढ़ाई की सुविधा के लिए वर्ष 2016 में राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह का निर्माण और संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में 120 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। हाईस्कूल खुलने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए दसवीं तक की शिक्षा तो आसान हो गई, लेकिन इसके आगे की राह अभी भी मुश्किल भरी है।विद्यालय के 15 किमी की परिधि में आठवीं के बाद कोई विद्यालय नहीं है।

इंटर की पढ़ाई के लिए उन्हें 20-25 किमी दूर जाना पड़ता है। इसके चलते बहुत से बच्चाें को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। खासतौर से लड़कियाें को अभिभावक दूर नहीं भेजना चाहते। धुर्वाह तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क और आवागमन के पर्याप्त साधन भी नहीं हैं।

यहां इंटर की पढ़ाई के लिए विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग काफी समय से उठती रही है। अब इसे शासन ने मंजूरी दे दी है। वर्ष 2026 से इसका संचालन होना है। इसके लिए भवन निर्माण, शिक्षक, संसाधन सहित अन्य सुविधाओं को उससे पहले पूरा करने के लिए कहा गया है।
अंग्रेजी और विज्ञान के नहीं हैं शिक्षक
आदिवासी बहुल इलाके में स्थित राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। विद्यालय में बिजली-पानी की सुविधा भी नदारद है। बच्चे हैंडपंप का पानी इस्तेमाल करते हैं। शौचालय में पानी की सुविधा नहीं होने से बच्चे खुले में शौच के लिए जाते हैं। विद्यालय में एक वर्ष से अंग्रेजी एवं विज्ञान के शिक्षक नहीं है। सिर्फ हिंदी, समाजशास्त्र एवं संस्कृत के शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। हालांकि इंटर कॉलेज में अपग्रेड होने के बाद शिक्षक, भवन व संसाधनों में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।


म्योरपुर ब्लॉक में स्थित राजकीय हाईस्कूल धुर्वाह को अपग्रेड करने की मंजूरी मिल गई है। इसे वर्ष 2026 से इंटर कॉलेज के रुप में संचालित किया जाना है। भवन निर्माण के लिए शासन स्तर से कार्यदाई संस्था नामित की जा रही है। -अरविंद सिंह चौहान, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा माध्यमिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed