{"_id":"62c6d28080fe717d7641f882","slug":"government-crushing-democratic-movement-dineshwar-sonbhadra-news-vns6626828176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचल रही सरकार: दिनेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचल रही सरकार: दिनेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के निचलौल थाने में 29 जून को हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय नौजवान सभा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक गतिविधियों को कुचल रही है। 29 जून को निचलौल में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को थाने पर ले जाकर मारपीट करना और हवालात में डालना निंदनीय कृत्य है। थाना इंचार्ज ने सारी मर्यादाओं को पार करते हुए संगठन के नेताओं के साथ बदसलूकी की। फर्जी मुकदमे में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद भी थाना इंचार्ज पर कार्रवाई न किया जाना हैरानी भरा है। प्रदर्शनकारियों ने मऊ कोतवाली में भी पूर्व में हुई घटना का जिक्र करते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला सचिव दिनेश्वर वर्मा, विजय शंकर यादव, अशोक कुमार सोनी, मयंक कुमार, वीरेंद्र सिंह गोंड, बुद्धि नारायण जायसवाल, अमर नाथ, प्रेमनाथ, पुरुषोत्तम, भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा आदि उपस्थित रहे।