{"_id":"60950de363bb5471d11a8be2","slug":"gokshi-accused-of-feasting-on-victory-three-in-custody-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : जीत पर दावत के लिए गोकशी का आरोप, प्रधान समेत पांच गिरफ्तार, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : जीत पर दावत के लिए गोकशी का आरोप, प्रधान समेत पांच गिरफ्तार, मुकदमा
Fri, 07 May 2021 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 03:22 PM IST
सार
कोन थाना क्षेत्र के बरवाखाड़ ग्राम पंचायत का मामला
नव निर्वाचित प्रधान ने जीत की खुशी में दी थी दावत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में चुनाव के बाद अब जश्न का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात सोनभद्र में कोन के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को पता चला कि नवनिर्वाचित प्रधान दावत दे रहा है। इसके लिए कुरधन पहाड़ी के पास एक व्यक्ति के घर में गोकशी की जा रही है। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बात हिंदू संगठनों तक पहुंची तो मामले ने तूल पकड़ ली। पुलिस ने रात में ही प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नव निर्वाचित प्रधान ने जीत की खुशी में यह दावत दी थी। कोन पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के अलावा औजार बरामद किया है। मामले में नवनिर्वाचित प्रधान रुक्नुद्दीन, अकरम अली, साहेबजान, नजमुल हसन, रहीश मुहम्मद के खिलाफ गोकशी व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार जायसवाल ने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि जो शपथ लेने के पहले जेल की सलाखों के पीछे चला जाय, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बरवाखाड़ गांव का चुनाव आगामी दिनों में होने वाले मतदान के साथ करा लिए जाय। इस मौके पर हरिशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, सुशील जायसवाल, राकेश तिवारी, वाचस्पति तिवारी, नंदलाल समेत दर्जनों विश्व हिंदू व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन