फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Glass of Roadways buses repaired in view of cold

ठंड को देखते हुए रोडेवज बसों के शीशे की कराई गई मरम्मत

Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Glass of Roadways buses repaired in view of cold
सोनभद्र। रोडवेज की बसों में ठंड के दौरान सफर करने में यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए सोनभद्र डिपो की सभी रोडवेज बसों के शीशों की मरम्मत करा दी गई है। इसके साथ ही कोहरा पडने पर बसों की रफ्तार धीमी न पड़े उसके लिए मौसम के अनुसार रोशनी बदलने वाला बल्ब लगा है। इससे यात्रियों को दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक (एआरएम) एके सिंह ने बताया कि सोनभद्र डिपो में कुल 61 रोडवेज बसें हैं। इसमें 51 रोडवेज बसों का संचालन जिले के विभिन्न संपर्क मार्गो पर हो रहा है। बाकी सरेंडर की गई 10 रोडवेज बसों का संचालन जनवरी से किया जाएगा। बताया कि सभी रोडवेज बसों केे शीशे की मरम्मत करा दी गई है। इसके साथ ही मौसम के अनुसार रोशनी बदलने वाला बल्ब लगाए गए हैं। इस समय कोहरा को देखते हुए रोडवेज बसों में आगे-पीछे रिट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया है। ताकि घना कोहरा के बीच वाहनों के बीच दूरी बने रहे और रोडवेज बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। बताया कि यदि रास्ते में किसी कारणवश बस का शीश टूट जाता है तो राबट्र्सगंज स्थित बस स्टेशन पहुंचने पर उसे रोक दिया जाता है। शीशा मरम्मत करने के बाद ही बस को रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed