फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Given new dimension to education

शिक्षा को दिया नया आयाम

Sun, 25 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 25 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Given new dimension to education
अनपरा में मालवीय मिशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन
जनपद में अलग-अलग स्थानों पर भारतरत्न महामना मदन मोहन मालवीय के जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन रविवार को हुआ। संत कीनाराम महिला महाविद्याल में निदेशक डॉ. गोपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। मदन मोहन ने द्वारा शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया।

डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि प्रयाग में 25 दिसंबर 1861 में महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म और 1946 में उनका निधन हुआ था। मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्व वद्यिालय की स्थापना कराया। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कहा कि विश्व विद्यालय की स्थापना के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण उनके योगदान को कम नहीं आका जा जा सकता। नारी शिक्षा के वे प्रबल समर्थक थे। इस मौके पर सब्या सिंह, सीमा सिंह, संध्या सिंह, सुधा पांडेय, संजू मिश्रा, अनुराधा पांडेय, नीलिमा द्विवेदी, कृष्णा सिंह, वंदना द्विवेदी, बिमला आदि मौजूद रहे। उधर राबट्र्सगंज में स्थित भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा कार्यालय पर मदन मोहन मालवीय को याद किया गया। बच्चों ने राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस मौके पर संरक्षक रामकृष्ण पाठक, श्रीनाथ देव पांडेय, श्रीप्रकाश चौबे, अरविंद ओझा, बच्चा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed