{"_id":"5ebac2638ebc3e90835dda39","slug":"girl-who-fell-out-of-the-house-fell-into-the-pond-died-sonbhadra-news-vns524459438","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सामान लेने निकली बालिका बाउली में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से सामान लेने निकली बालिका बाउली में गिरी, मौत
विज्ञापन
घोरावल
घर से सामान लेने निकली बालिका बाउली में गिरी, मौत
फल तोड़ने के दौरान फिसल गया पैर, पानी में उतराया मिला शव
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव में सोमवार शाम जंगल जलेबी का फल तोड़ने के दौरान बाउली में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। पड़ोस के गांव बेलवनिया निवासी बालिका घर से कुछ सामान खरीदने निकली थी। काफी देर घर वापस न लौटने पर परिजन तलाश करते हुए बाउली के पास गए, जहां पानी में उसका शव डूबा हुआ मिला। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया निवासी रोशनी (11) पुत्री मुस्तकीम सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। उसके घर के पास से ही गुरुवल ग्राम पंचायत की सीमा शुरू हो जाती है। सामान खरीदने के लिए निकली रोशनी जंगल जलेबी का फल खाने के लिए घर से करीब 50 मीटर दूर एक बाउली के पास चली गई, जो गुरुवल गांव में पड़ता है। बाउली के भीटे पर मौजूद जंगल जलेबी के पेड़ से फल तोड़ने के दौरान किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह बाउली में डूब गई। देर शाम तक जब रोशनी वापस घर लौट कर नहीं आई तो परिजन चिंतित हो गए और उसे खोजने के लिए निकले। जब परिजन रोशनी को तलाश करते हुए बाउली पर पहुंचे तो उसका चप्पल पानी में उतराया हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने पानी में उतरकर तलाश की तो रोशनी का शव पानी में डूबा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बेलवनिया के ग्राम प्रधान रविंद्र प्रताप नारायण सिंह और स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। आपसी सहमति से परिजनों ने रोशनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान रविंद्रने बताया कि मृत बालिका छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। वह गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी।