फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl students aware about safety

छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 24 Dec 2020 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Girl students aware about safety
दुद्धी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुद्धी नगर इकाई ने अनुभव विद्यालय परिसर में मिशन साहसी अभियान का आयोजन बृहस्पतिवार को किया। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय कला मंच के प्रदेश संयोजक नीरज अग्रहरि, विभाग संगठन मंत्री अवनीश मानस, विभाग संयोजक दीपक विश्वकर्मा, जिला प्रमुख नित्यानंद मिश्रा व जिला संयोजक विपुल शुक्ला ने किया। प्रदेश संयोजक नीरज अग्रहरि ने कहा कि छात्राओं में सुरक्षा की भावना को जागृत करने के लिए, आत्म विश्वास बढ़ाने और युवतियों को उत्पीड़न से लड़ने के लिए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी नामक सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें देशभर में लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। विभाग के संगठन मंत्री अवनीश मानस ने कहा मिशन साहसी का उद्देश्य ना केवल लड़कियों में आत्मविश्वास को बढ़ाना बल्कि महिलाओं व लड़कियों को उनके मुद्दों के प्रति समाज में प्रचलित रवैये में बदलाव लाना है। इस दौरान दीपक विश्वकर्मा, विपुल शुक्ला, मनोज पांडेय, रामप्रवेश सिंह, विनीत गुप्ता, नीरज शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, छात्र संघ अध्यक्ष राजीव मौर्या व ट्रेनर रविंद्र कुमार सायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed