फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl student molested after threatening to make photo viral

छात्रा को धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

Thu, 12 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Girl student molested after threatening to make photo viral
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ एक युवक की ओर से शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तहरीर में कहा है कि नौवीं की छात्रा उसकी पुत्री का पीछा कर एक युवक उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर उसे अपने जाल में फंसा कर गलत काम करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया गया है कि युवक ने शादी करने का प्रलोभन देकर उनकी बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया और दुष्कर्म करने लगा। उसने बेटी को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसका फोटो वायरल कर देगा। एक माह पूर्व उनकी पत्नी ने बेटी को मोबाइल पर युवक से बात करते हुए पकड़ लिया। जानकारी होने पर जब आरोपी युवक से मिलकर बेटी के सभी फोटो देने की बात कही तो उसने बेटी का अपहरण कराने की धमकी दी। आरोपी युवक ने हत्या कराने की भी धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी संतोष के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed