फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl student died due to drowning in barrage while went for Christmas trip in Sonbhadra

सोनभद्र: क्रिसमस पर घूमने गई इंटर की छात्रा की बैराज में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Sun, 26 Dec 2021 10:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो निवासी अमिषा(17) इंटर की छात्रा थी। क्रिसमस पर शनिवार  दोपहर वह मारकुंडी स्थित बैराज घूमने गई थी।

विज्ञापन
Girl student died due to drowning in barrage while went for Christmas trip in Sonbhadra
छात्रा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बैराज में डूबने से शनिवार को इंटर की छात्रा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से शव को पानी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो निवासी राजेंद्र गोंड की पुत्री अमिषा(17) इंटर की छात्रा थी। क्रिसमस पर शनिवार की दोपहर वह मारकुंडी स्थित बैराज घूमने गई थी। अचानक पिलर से पैर फिसलने से वह बैराज के गहरे पानी में गिर गई।

विज्ञापन


शोर मचाते हुए लोगों ने इसकी सूचना चोपन थाने की पुलिस को दी। तत्काल गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 

केक काटकर मनाया क्रिसमस, गले मिलकर दी बधाई

 प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में चर्च और मसीही समाज के मोहल्ले शुक्रवार की पूरी रात गुलजार रहे। विशेष प्रार्थना सभा के बाद अनुयाइयों ने नाच, गाकर गीत गाए। पटाखे फोड़े, केक काटा। चॉकलेट और मिठाई बांटकर एक-दूसरे के साथ खुशियां मनाई। सांता क्लाज ने बच्चों-बड़ों को तरह-तरह के उपहार भी दिए। शनिवार को भी पूरे दिन जश्न का माहौल बना रहा। 

 नगर के सेंट जेवियर्स चर्च को पहले ही सजा दिया गया था। प्रभु यीशु के जीवन की कई झांकियां भी सजाई गई। देर रात यहां प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। कैंडल जलाकर मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना की। रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की शुभ घड़ी आते ही जश्न का दौर शुरू हो गया।

एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई देते हुए चॉकलेट और केक खिलाए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उनके चेहरे पर क्रिसमस की खुशी तो थी, सेंटा क्लाज से आकर्षक उपहार पाने की ललक भी देखी गई। मंडी समिति के पीछे स्थित मसीही समाज के मोहल्लों में घर रंग-बिरंगे झालरों से जगमगाते रहे। घरों के बाहर क्रिसमस ट्री सजाए गए थे।

यहां रात भर जश्न का दौर चलता रहा। कैरॉल गाते हुए वह मस्ती में झूम रहे थे। बच्चे सांता के वेश में सजकर बधाई दे रहे थे। कार्यक्रम में सिस्टर रंजना, रश्मी, जुलियन, जूली, सीमा बालर, जे बालर, फादर एल्बर्ट प्रवीण लोबो, डी चुन्हा आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी। शनिवार की सुबह भी चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। दिन भर लोग झांकियों का अवलोकन करते नजर आए। दूसरी ओर मिशन हास्पिटल परिसर में भी बने चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed