फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl dies due to drowning in overflowing river

उफनाई नदी में डूबने से बालिका की मौत

Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning in overflowing river
विंढमगंज। जोरुखाड़ गांव के पास मंगलवार को मलिया नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। वह गाय चराने नदी किनारे गई थी। नदी पार करने के दौरान बहाव की चपेट में आई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

जोरुखाड़ गांव निवासी रामअवतार की पुत्री आशा (11) मंगलवार को गाय चराने नदी की ओर गई थी। गाय को लेकर नदी के दूसरे तरफ जाने लगी। बारिश के कारण उफनाई नदी के बहाव में फंसकर वह डूबने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। काफी मशक्कत से बालिका को नदी से बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सूचना हलका लेखपाल व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed