{"_id":"65d8d1d66024edcc41095174","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-goods-train-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109823-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत
विज्ञापन
ओबरा कोतवाली क्षेत्र के भलुआ टोला इलाक़े में शुक्रवार शाम अबूझ परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहां एंबुलेंस के देरी से पहुंचने कारण लोगों में भारी आक्रोश दिखा।
शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे भलुआ टोला इलाके से गुजर रही रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से बिल्ली गांव निवासी 25 वर्षीय युवती रानी पुत्री सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान युवती का एक हाथ और पैर कटकर अलग हो गया।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने के साथ ही 108 एम्बुलेंस को दी गई। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा।