फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl committed suicide by hanging himself after Hurt by molestation her marriage on 22 May police investigation

छेड़खानी से आहत युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 22 मई को थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 May 2021 05:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 May 2021 05:31 PM IST
सार

 झारखंड राज्य से सटे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छेड़खानी से आहत एक युवती ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उसकी इसी 22 मई को शादी थी जिसके लिए उसके घर में तैयारियां चल रहीं थीं। 

विज्ञापन
Girl committed suicide by hanging himself after Hurt by molestation her marriage on 22 May police investigation
छेड़खानी से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली - फोटो : फाइल

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छेड़खानी से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सात दिन के बाद 22 मई को उसकी शादी होनी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ऐसे किसी भी मामले से अभी इनकार कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई  की बात कहा है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी नगर वार्ड नंबर चार निवासी एक व्यक्ति को तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उक्त व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी है। 19 वर्षीय पुत्री की शादी 22 मई को होनी थी। घर में शादी की तैयारी तेजी से चल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो जिस युवती की शादी होनी थी वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। थोड़ी ही देर के बाद घटना की जानकारी पुलिस को हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या का केस मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक युवती की बड़ी बहन ने पड़ोस के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि एक दिन पहले खेत की तरफ जाने के दौरान युवक आया और छोटी बहन को खींचकर ले गया। उसे पटक दिया। विरोध करने पर अपने पैसे का धौंस दिया। घर आने के बाद बहन काफी दुःखी थी। रात में सभी लोग खाना खाकर सोए।

शनिवार की सुबह जब लोग जगे तो उसका शव घर में ही लटक रहा था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मृतक युवती के भाई ने तहरीर दिया है। उसमें छेड़खानी आदि की कोई बात नहीं है। पहले भी थाने में ऐसा कोई मामला नहीं था। फिर भी मामले की गहनता से जांच करायी जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed