फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl beaten up with young man's stick in panchayat

सोनभद्र: युवती ने पंचायत में युवक की डंडे से की पिटाई, फैलाई थी प्रेम संबंध की अफवाह 

Tue, 22 Sep 2020 09:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Sep 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Girl beaten up with young man's stick in panchayat
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक विवाहित युवती से प्रेम संबंध होने की अफवाह फैला दी। जानकारी होने पर युवती के पति ने रविवार को पंचायत बुलाई। इसमें युवती ने अफवाह फैलाने वाले युवक की डंडे से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पंचायत में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि गांव के एक युवक ने कई लोगों से कहा था कि उसका इस युवती से प्रेम संबंध है। उसे अक्तूबर में घर ले आएगा। ये जानकारी जब युवती के पति तक पहुंची तो उसने रविवार को गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत के दौरान युवती ने युवक से किसी तरह का कोई संबंध न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर युवती के पति ने आरोपी युवक से अपना पक्ष रखने के लिए कहा, लेकिन उसने चुप्पी साध ली। इसी बीच, अचानक युवती ने एक पंच की लाठी लेकर आरोपी युवक की पिटाई शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखकर आरोपी युवक भी भाग गया और बिना किसी निर्णय के पंचायत समाप्त हो गई। इस पंचायत की भनक पुलिस को भी नहीं मिली। बभनी थाना प्रभारी संजय पाल का कहना है कि इस तरह के मामले की कोई सूचना थाने में नहीं दी गई है। पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed