{"_id":"6680da237e1da108d9011c97","slug":"ghazipur-si-umesh-rai-died-in-road-accident-in-sonbhadra-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आई कार, गाजीपुर के एसआई की मौत; पुलिस लाइन जाते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आई कार, गाजीपुर के एसआई की मौत; पुलिस लाइन जाते समय हुई घटना
Sun, 30 Jun 2024 09:38 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:38 AM IST
सार
सोनभद्र जिले में सड़क हादसे में गाजीपुर के एसआई की जान चली गई। विंढमगंज थाने में तैनात थे। शनिवार की में वह अपनी कार से विंढमगंज से पुलिस लाइन चुर्क जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतक उमेश राय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर शनिवार की रात सड़क हादसे में विंढमगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वह थाने से पुलिस लाइन जा रहे थे। उनकी कार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना अंतर्गत परसदा गांव निवासी उमेश राय पुत्र उदय नारायण राय गत 25 नवंबर से विंढमगंज थाने में तैनात थे। इससे पहले उनकी तैनाती कोन थाने में थी। शनिवार की रात वह अपनी वैगनार कार से विंढमगंज से पुलिस लाइन चुर्क जा रहे थे। दुद्धी से हाथीनाला के बीच जंगल में साऊडीह गांव में किसी वाहन की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में उमेश राय बुरी तरह घायल हुए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों से मिली सूचना पर हाथीनाला पुलिस व दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक उमेश राय के परिजनों को दे दी। बताया जाता है कि उमेश राय 1992 बैच के दिवान रहे। प्रमोशन के बाद एसआई बने। मिर्जापुर, भदोही सहित कई जिलों में रह कर उन्होंने सेवा दी।