{"_id":"62b754e171862446fa4be69e","slug":"gharuni-will-be-helpful-in-settling-disputes-sonbhadra-news-vns6606297135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के निपटारे में मददगार होगी घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के निपटारे में मददगार होगी घरौनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वामित्व योजना के अंतर्गत शनिवार को ग्रामीण आबादी अभिलेख घरौनी का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में हुए कार्यक्रम में चयनित लोगों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वामित्व का प्रमाण पत्र सौंपा। चार तहसीलों में कुल 1971 लोगों ने घरौनी प्राप्त किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने 23 लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने स्वामित्व योजना की खूबियां बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति के पास अपने घर के स्वामित्व का प्रमाण पत्र होगा तो इससे विवादों के समाधान में सहूलियत होगी। प्रभारी डीएम ने बताया कि शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र में 565, घोरावल में 1170, ओबरा में 168 और दुद्धी में 68 लोगों में घरौनी का वितरण हुआ। इस प्रकार अब तक कुल 359 ग्रामों में 5729 घरौनियां वितरित की जा चुकी हैं। इसमें सदर तहसील में 777, घोरावल में 1227, ओबरा में 186 और दुद्धी के 191 गांवों में 2639 घरौली शामिल है। वितरण के मौके पर सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर आकाश कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार, सांसद प्रतिनिधि वेद दुबे, भूलेख के मनोज गिरि, दिनेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। ओबरा: स्थानीय तहसील में शनिवार को एसडीएम रमेश कुमार की मौजूदगी में घरौनी का वितरण हुआ। उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता बताते हुए कहा कि अब राजस्व विभाग किसी व्यक्ति की जमीन रजिस्ट्री होने से पहले जमीन की जांच करेगा। अगर बेचने वाले के नाम वह जमीन नहीं है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को कोर्ट कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, कानूनगो मो. आरिफ, उमेश सिंह पटेल, संजीव त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, आनंद पटेल दयालू, अजीम खान, लवकुश भारती, अरविंद सोनी, एडवोकेट अनिल मिश्रा, पुष्पराज पांडेय, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
दुद्धी। तहसील सभागार में शनिवार को आबादी भूमि का स्वामित्व योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 42 गांव के 62 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र विधायक दुद्धी रामदुलार गोंड एवं एसडीएम शैलेंद्र मिश्र ने वितरित किया। 42 गांव में 365 लाभार्थियों को घरौनी वितरित किया जाना है। मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों को उनका हक दिलाने में विश्वास रखती है। सरकार द्वारा पहली बार घरौनी महिला एवं पुरुष दोनों को दे रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश वर्मा, नायब तहसीलदार विशाल पासवान, डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, सुभेष मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।