{"_id":"64c405ec4226e97bc4058f86","slug":"get-prime-ministers-urban-housing-completed-soon-district-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1588-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री शहरी आवासों को जल्द कराएं पूर्ण: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री शहरी आवासों को जल्द कराएं पूर्ण: जिलाधिकारी
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक उन्होंने उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में लाभार्थियों की ओर सेआवास के निर्माण कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है। उन सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हों, उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्याें की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि इस मामले में शिथिलता बरती गई तो संबंधित निकाय के ईओ के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। इस योजना से शहरी क्षेत्र के हर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये, यह योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस मौके पर परियोजना निदेशक डूडा राजेश उपाध्याय, सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।