फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Get daily yoga , life Stay Healthy

रोज करें योग, जीवन भर रहें निरोग

Sun, 21 Jun 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 21 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Get daily yoga , life Stay Healthy
 डीएवी पब्लिक स्कूल में भी शिविर लगाकर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने योग का अभ्यास किया। प्रवीण सैनी, गुल्फा, अनिल बहादुर ने प्रशिक्षणक की भूमिका निभाई। बताया कि योग करने से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

  शक्तिनगर: एनटीपीसी आवासीय परिसर में भी योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग का अभ्यास कराया गया। सिंगरौली :  डीएवी पब्लिक स्कूल झिंगुरदाह में सुबह सात बजे विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। शिक्षक अजय कुमार शुक्ल ने प्रशिक्षण की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य डा. एके मिश्रा ने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है और मन को शांति मिलती है। एनसीएल के सिंगरौली (मोरवा) मुख्यालय स्थित स्टेडियम सिंगरौली में भी योगाभ्यास कराया गया। चोपन: ग्रामवासी सेवा आश्रम में पतंजलि योग समिति चोपन की ओर से योग शिविर लगाया गया। योग शिक्षक ओम प्रकाश ने आसन और सूच्छम व्यायाम कराया।
विज्ञापन

 रेलवे खेल मैदान में राजेश अग्रहरि की ओर से योग शिविर लगाया गया। वैनी: नगवां ब्लाक के श्री शिव प्रकाश सिंह विद्यालय प्रांगण में रविवार की सुबह 5 बजे से भाजयुमो नगवा मंडल अध्यक्ष हीरेश द्विवेदी के नेतृत्व में योग सिखाया गया। घोरावल:  कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर योग शिविर लगाया गया। रामगढ़: एकल विद्यालय सोनभद्र की ओर से प्राथमिक विद्यालय रामपुर, दीनारी और दुगौलिया में योग शिविर आयोजित किया गया। विंढमगंज कल्याण भवन पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से 16 आसनों पर योग कराया गया। उधर राबर्ट्सगंज स्थित महर्षि वैदिक विश्व प्रशासन कार्यालय पर योग एवं भावातीत ध्यान के अभ्यास का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed