{"_id":"5ea538a12e60bf2489356a76adfb5ace","slug":"get-all-the-latest-full-capacity-anpara-d-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा डी को हर हाल में पूर्ण क्षमता पर लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा डी को हर हाल में पूर्ण क्षमता पर लाएं
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य उत्पादन निगम के एमडी संजय प्रसाद ने मंगलवार को अनपरा डी का दौरा कर यहां कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। 31 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर हो रही तैयारियाें का भी जायजा लिए।
परियोजना के लिए खड़िया से पहली बार आई कोयला रैक को हरी झंडी दिखाने के साथ फीता काटकर कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) का उद्घाटन किया।
इसके बाद भेल कार्यालय सभागार में परियोजना और भेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों एवं तैयारियाें की समीक्षा की।
कहा कि हर हाल में 31 मार्च तक पांच सौ मेगावाट वाली इकाई को पूर्ण क्षमता से लाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाय। इसमें किसी तरह की ढील क्षम्य नहीं की जाएगी।
सुबह आठ बजे पहुंचे एमडी सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी और अनपरा डी के जीएम इं. आरके वाही को साथ लेकर सीधे अनपरा डी पहुंचे। यहां हो रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएचपी का भ्रमण किया इसके बाद सीएचपी का उद्घाटन करने के साथ ही कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए। सुबह 11 बजे के करीब भेल कार्यालय में बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अनपरा डी मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में एक है। इसकी पहली इकाई को 31 मार्च तक उत्पादन पर ले ही लिया जाए, दूसरी इकाई को निर्धारित समय पर लाइटअप एवं उत्पादन पर
लेने का कार्य जारी रखा जाए। इसके बाद अनपरा कालोनी परिसर जाकर हेलीपैड का जायजा लिया। विदेशी अतिथि गृह में भी सीजीएम एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रणा की। पीआरओ सेल की सुस्ती पर असंतोष जताते हुए, सीजीएम को नकेल कसने की हिदायत दी।