{"_id":"b0e2169edb86bce8bb1995d453718008","slug":"gdwagat-branch-dominates-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन गड़वाघाट शाखा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन गड़वाघाट शाखा का दबदबा
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में रविवार से चार दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव ने शांति का प्रतीक कबूतर तथा सतरंगी गुब्बारों का झुंड छोड़कर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन गड़वाघाट शाखा का दबदबा रहा।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रणेता स्वामी हरसेवानंद जी महाराज के चित्र पर प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी और मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रामयज्ञ यादव ने कहा कि सिर्फ अध्ययन-अध्यापन जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए अपितु सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए बच्चों में खेल भावना विकसित कर खेल को अनिवार्य विषय के रूप में स्थापित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
पहले दिन कनिष्ठ बालक 100 मीटर रिले रेस में गड़वाघाट शाखा के राजू पटेल, विनोद यादव, रवि किशन पाल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे, बनपुरवा के चंदन, रोहित, अंश व शैलेष द्वितीय स्थान पर एवं जगतगंज शाखा के आकाश, विश्वास, दिव्यांश और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ बालक वर्ग 100 मीटर रेस में बनपुरवा के रामू यादव प्रथम स्थान पर रहे।
वरिष्ठ बालिका संवर्ग बास्केट बाल में चुर्क ने प्रथम तथा गड़वाघाट शाखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबा धर्मदर्शनानंद, बाबा सतज्ञानानंद, गड़वाघाट शाखा के प्रधानाचार्य डा. एके चौबे, बनपुरवा शाखा के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, चुर्क शाखा के प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे,
जगतगंज शाखा की उपप्रधानाचार्या अमिता सिंह, राजकुमार यादव उपप्रधानाचार्य (गड़वाघाट), विजयानंद पांडेय उपप्रधानाचार्य (चुर्क), एमएस यादव, यमुना सिंह यादव, शिक्षक सुशील विश्वकर्मा, मनोहर यादव, मनोहर लाल, दिलीप कुमार, भारती झां, गंगाधर यादव, हवलदार यादव आदि मौजूद रहे। संचालन वृत्ति, अमृता श्रीवास्तव, वंदना दुबे व मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।