फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gayatri Mahayagya started with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ

Fri, 28 Oct 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mahayagya started with Kalash Yatra
णाबर्ट्सगंज में गायत्री परिवार की ओर से 24कुंडीय महायज्ञ की कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : SONBHADRA
शांतिकुंज हरिद्वार के संयोजन में नगर के रामलीला मैदान में होने वाले 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गइ। पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर जलकलश लेकर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान घरों की छत से उन पर पुष्प वर्षा की गई। भक्ति गीतों और मां गायत्री के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा रामलीला मैदान पहुंची जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। रास्ते भर कलश यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्पों की वर्षा होती रही। शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए विकास भाई ब्रह्मभट्ट ने कलश यात्रा में सम्मिलित 251 महिलाओं-कन्याओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से आए हुए संगीतकारों ने विभिन्न भजनों से श्रोताओं को भक्तिरस में डूबो दिया। रामलीला मैदान में 31 अक्तूबर तक गायत्री महायज्ञ होगा। जिला समन्वयक राजकुमार तरुण ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम में ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, कार्यकर्ता गोष्ठी और महिला सशक्तीकरण से जुड़े आयोजन होंगे। रविवार को सुबह ध्यान, साधना के बाद विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पीढ़ी को संस्कारवार बनाने की दीक्षा दी जाएगी। देर शाम को दीप महायज्ञ होगा। सोमवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। शोभायात्रा व कलश पूजन में अरविंद सिंह, रामाधार चौबे, बासुदेव यादव, रामदुलारे विश्वकर्मा, आचार्य गोपाल, सरिता जायसवाल, सरोज केसरी, लक्ष्मी देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed