फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gathering for operator recruitment in Bina

Sonebhadra News: बीना में ऑपरेटर भर्ती के लिए जमावड़ा

Fri, 13 Jun 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gathering for operator recruitment in Bina
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में ओवर बर्डन रिमूवल (अधिभार हटाव कार्य)
विज्ञापन

करने आई कंपनी में ऑपरेटर पद पर भर्ती के लिए बाहरी बेरोजगारों का जमावड़ा लगा है। कंपनी की ओर से परियोजना प्रभावित व विस्थापित परिवारों के युवाओं को वरीयता देने के एलान के बावजूद स्थानीय स्तर पर योग्य युवा नहीं मिल पा रहे हैं।

आउटसोर्सिंग कंपनी चेन्नई राधा इंजीनियरिंग वर्कस प्राइवेट लिमिटेड को बीना में अधिभार निस्तारण का काम मिला है। कार्य शुरू करते ही संविदा कर्मियों के नियोजन पर कंपनी ने स्थिति साफ कर दी और प्रोजेक्ट प्रभावित व विस्थापित परिवार के बेरोजगार व योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता समायोजन नीति का हिस्सा बना दिया। इसके बाद ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन तय वक्त में अपेक्षा के मुताबिक ऑपरेटर नहीं मिले। मशीनों के ऑपरेटर कंपनी का वह हिस्सा हैं, जिन पर अकुशल मजदूरों का निर्धारण होता है। अपेक्षा अनुरूप ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया नहीं पूरी हुई तो कंपनी ने बीना क्षेत्र के परियोजना प्रभावित (पीएपी) व विस्थापित (पीडीपी) को भर्ती परीक्षण प्रकिया में वरीयता दी। इसके बाद संविदा वाल्वो ऑपरेटर, लिबहर बुलडोजर आपरेटर, कैट मोटर ग्रेडर आपरेटर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नौ से 11 जून तक का विशेष समय तय किया। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर योग्यता वाले नहीं मिले। अब इस अवधि को बढ़ा कर 14 जून तक कर दिया गया। कंपनी का कहना है कि उम्मीदवारों को परीक्षण में सफल होने पर रोजगार दिया जाएगा। योग्य कामगारों के नहीं मिलने पर बाहरी युवाओं की भर्ती की जाएगी। यही वजह है कि नौकरी के लिए जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed