{"_id":"613226bd8ebc3e7a191cbc0b","slug":"gas-stove-will-be-bright-only-if-there-is-a-bank-account-sonbhadra-news-vns6094521113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाता होने पर ही उज्ज्वल होगा गैस चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाता होने पर ही उज्ज्वल होगा गैस चूल्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन का लाभ पाने वालों को अब बैंक खाता रखना जरूरी होगा। उज्ज्वला-2 के नियमों में सरकार ने बदलाव किया है। आपूर्ति विभाग ने इस योजना के दायरे में आने वालों का बैंक में खाता खोलवाने के लिए पहल शुरू कर दिया है। दूसरे चरण में जिले में एक लाख गरीबों को कनेक्शन दिया जाना है। इसके सापेक्ष अब तक दस हजार से अधिक लोगों को दिया जा चुका है।
मई 2016 से शुरू हुई उज्ज्वला योजना के तहत प्रथम चरण में जिले में करीब एक लाख 80 हजार परिवारों को लाभ मिला है। बीच में सरकार ने योजना को बंद कर दिया था। हालांकि दस अगस्त से प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला-2 की शुरुआत की है। इस बार योजना में कई अहम बदलाव भी किए गए हैं। दूसरे चरण में करीब एक लाख पात्र व्यक्तियों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष दस हजार से अधिक को दिया जा चुका है। पूर्व में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वालों का भी सत्यापन कर पात्र मिलने पर कनेक्शन दिया जा रहा है। पूर्व में योजना के तहत जिनके नाम से कनेक्शन है उन्हें दोबारा नहीं मिलेगा। अब योजना का लाभ लेने के लिए पात्रों का बैंक में खाता होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने मातहतों को जिन पात्र व्यक्तियों का बैंक में खाता नहीं है, उनका खोलवाने में मदद करने का निर्देश दिया है।
सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में कई बदलाव किए गए हैं जिससे गरीबों को फायदा मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रों का बैंक में खाता होना जरूरी है। जिन व्यक्तियों का बैंक में खाता नहीं उनका खोलवाने की पहल शुरू की गई है। - गौरी शंकर शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी सोनभद्र।