फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganpati Bappa will sit in the puja pandals today

पूजा पंडालों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा

Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will sit in the puja pandals today
गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को सोनभद्र में विघ्नहर्ता श्रीगणेश पूजा पंडालों में विराजेंगे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित अनपरा के ककरी में गणेश पूजनोत्सव की तैयारी चल रही है। एक सप्ताह तक चलने वाले गणेश पूजनोत्सव को लेकर भक्तगण उत्साहित हैं। पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पूजा पंडाल सजाने और अन्य तैयारियों में आयोजक मंडल जुटा रहा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में प्राचीन शीतला मंदिर के समीप प्रथम पूज्य श्रीगणेश का पूजनोत्सव धूमधाम मनाया जाता है। आयोजक मुकेश केशरी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के सहयोग से यहां सात वर्ष से पूजनोत्सव होता चला आ रहा है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते पंडाल नहीं सजाया गया था। भक्तगण अपने घर में मूर्ति स्थापित करके पूजन अर्चन किए थे। पंडाल में शुक्रवार को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा के कारीगरों को आर्डर देकर गणेश जी की मूर्ति बनावाई गई है।
विज्ञापन

कारीगर के यहां से मूर्ति मंगा ली गई है। बताया कि 10 सितंबर से शुरू होने वाला गणेश पूजनोत्सव 16 सितंबर तक चलेगा। 17 सितंबर को मूर्ति विसर्जित किया जाएगा। बुधवार को पूरे दिन कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। पंडाल में बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अनपरा के ककरी कॉलोनी में भी गणेश पूजनोत्सव की तैयारी चल रही है। आयोजक विजय कुमार गोपाल और विशाल कुमार का कहना है कि वे कालोनी में हर साल गणपति बप्पा का पूजनोत्सव आयोजित करते हैं। कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए पंडाल में पूजा पाठ किया जाएगा। पंडाल में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। दोनों जगह पंडाल में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed