{"_id":"6453de9d849066b5fd07ff64","slug":"future-engineers-show-talent-on-stage-in-sonbhadra-annual-fest-udbhav-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: भावी इंजीनियरों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा, धूमधाम से हुआ एनुअल फेस्ट उद्भव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: भावी इंजीनियरों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा, धूमधाम से हुआ एनुअल फेस्ट उद्भव का समापन
Thu, 04 May 2023 10:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 May 2023 10:04 PM IST
सार
सोनभद्र स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एनुअल फेस्ट उद्भव का धूमधाम से समापन हुआ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान पर चौके-छक्के लगाए तो मंच पर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
भावी इंजीनियरों की प्रतिभा देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एनुअल फेस्ट उद्भव का धूमधाम से समापन हुआ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान पर चौके-छक्के लगाए तो मंच पर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान पानीपुरी प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ, वाल पेटिंग, टेक्निकल क्विज, सहित विभिन्न आयोजन हुए। मेंहदी प्रतियोगिता में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग के छात्र आकाश को पहला स्थान मिला। रैंप वाक में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की शैलवी श्रीवास्तव विजेता रहीं। वाल पेंटिंग में कंप्यूटर साइंस के शाकिब अली को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
इस दौरान छात्र, छात्राओं और कॉलेज फैकल्टी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता भी हुई। इसमें इलेक्ट्रिकल्स द्वितीय वर्ष के छात्रों की टीम विजेता रही। सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। विजेताओं को संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर, छात्र कल्याण डीन डॉ. डीके त्रिपाठी, डॉ. अमोद कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में डॉ. अनुराग, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. रवि प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. भावना अरोड़ा, सिकंदर, आशीष रंजन, प्रशांत पांडेय, आरके पटेल, रामेश्वर आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में जयेश, प्रफुल्ल, आशीष, प्रशांत, रितेश, आनंद, सुमित, हनु, कृतिका, शांभवी की अहम भूमिका रही।