फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Front opened against toll

टोल टैक्स के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 02 Dec 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 02 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
Front opened against toll
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चेतक कंपनी द्वारा जिले के वाहनों से टोल टैक्स की वसूली का विरोध और मुखर हो गया है। बुधवार को कचहरी परिसर में इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने बैठक की और चेताया कि यदि टोल टैक्स की वसूली बंद नहीं की गई जो जनआंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में अधिवक्ता एवं सपा नेता रोशन लाल यादव ने कहा कि सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सोनभद्र वासियों को दी गई वाराणसी-शक्तिनगर नेशनल हाइवे की सौगात का मजाक उड़ाते हुए मनमानी तरीके से जिले के लोगों से टोल टैक्स की वसूली चेतक कंपनी द्वारा कराई जा रही है। जबकि सरकार की ऐसी मंशा नहीं है। सोनभद्र यूपी का एक अति महत्वपूर्ण औद्योगिक जिला है और यह जिला अपनी खनिज संपदा से प्रतिवर्ष हजारों करोड़ की रायल्टी देता है।
विज्ञापन



जिले में गैर जनपदों तथा अन्य प्रांतों से प्रतिदिन करीब दस हजार ट्रक आते हैं। इनसे चेतक कंपनी द्वारा अपनी आय के लिए पर्याप्त टोल टैक्स वसूला जा रहा है। लेकिन जिले के लोगों से कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से और गुंडई के बल पर वसूली कर समाजवादी सरकार की छवि पर चोट पहुंचाई जा रही है। यह मामला सीधे जिले की जनता से जुड़ा है। इस तरह का घोर अन्याय यहां के लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोशन लाल ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री को भेजकर न्याय की मांग की गई है। चेताया कि यदि चेतक कंपनी ने जिले के लोगों से टोल टैक्स वसूली बंद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अधिवक्ता रामचंद्र सिंह, रजनीश चौबे, गयानाथ मौर्य, बब्बन सिंह यादव, वीर बहादुर सिंह, महेंद्र कुमार, विजय बहादुर सिंह, रमेश सिंह यादव, यतींद्र चौबे, कमलेश कुमार, रामबहाल, ओम प्रकाश मिश्रा, विकास चंद बिंद, विध्यवासिनी चौबे मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता रविंद्र बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed