फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Frog's wedding procession, got married with great fanfare

Sonebhadra News: मेढक की निकली बरात, धूमधाम से हुई शादी

Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Frog's wedding procession, got married with great fanfare
सोनभद्र। सावन माह में तीन सप्ताह बीतने के बाद भी बारिश न होने से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। आदिवासी अंचल में लोग तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिलासी के ग्रामीणों ने मंगलवार को धूमधाम से मेढक-मेढ़की की शादी कराई। ढोल नगाड़ों के बीच दो गांव के लोगों ने मिलकर इस शादी कार्यक्रम का आयोजन किया। बरात में लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन

आदिवासी क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि मेंढक-मेंढकी के मिलन से इंद्रदेव प्रसन्न हाेते हैं और अच्छी वर्षा होती है। इसी परंपरा के तहत मंगलवार को धूमधाम से शादी कराई गई। बरात लिलासी पोखरी से चलकर के मुरता नदी नाग देवता के स्थान पर पहुंची। धूमधाम से ढोल बाजे के साथ बराती नाचते झूमते पहुंचे। बरात में उपस्थित ग्राम प्रधान रामनरेश जायसवाल, गांव के सेवक बैगा, भगवान देव, मथुरा प्रसाद, लखराज, रामदुलार,धर्मजीत, बाबूलाल व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed