फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud of millions by fraudulent job, arrested

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, धराया

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions by fraudulent job, arrested
सोनभद्र। नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरोह जिले में सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को सदर तहसील में कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि भीड़ को चकमा देकर दो आरोपी भाग निकले। पीड़ित एक युवती ने नौकरी के लिए दो लाख रुपये देने का आरोप लगाई है। इस मामले को गंभीरता से लेते जुए पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील में दोपहर करीब 12 बजे एक युवती और तीन लोगों के बीच नौकरी दिलाने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। शोर-गुल सुनकर मौके पर कुछ अधिवक्ता समेत अन्य लोग पहुंच गए। युवती ने बताया कि विपक्षीगणों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ले लिया है। मामला गंभीर होता देख तीन व्यक्ति भागने की फिराक में हो गए। लेकिन मौजूद लोगों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गए। भीड़ ने पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। उसका कहना है कि 13 अक्टूबर 2019 को उसने विपक्षीगण को अपने घर पर बुलाकर सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में दो लाख दी, जिसका मोबाइल में रिकार्ड मौजूद है। अगले दिन उसने फर्जी एक ज्वाइन लेटर भी दे दिया तो उसे शंका हुआ कि इतनी जल्दी कैसे हो गया। पता करने पर मालूम हुआ कि ज्वाइनिंग लेटर कूटरचना कर बनाया गया है। उसका आरोप है कि विपक्षीगणों ने कईयों केे साथ ठगी किए है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed