{"_id":"621fb6b4b86ce022d91d02df","slug":"four-youths-injured-in-separate-road-accidents-sonbhadra-news-vns641345064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में उपचार कराया गया।
पहली घटना बुधवार को दिन में 11 बजे कोहरथा मोड़ के पास हुई। मिर्जापुर जिला के पड़री थाना क्षेत्र के टेंगराही गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा (22) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव अपनी बहन के ससुराल गया था। बाइक से लौटते समय घोरावल नगर के कोहरथा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी घटना मंगलवार रात केवली गांव के पास हुई। रात में बाइक के धक्के से पैदल जा रहा बसही गांव निवासी अरविंद (28), बाइक सवार मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी उमाशंकर (20) और शिवकुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कोन। घघिया व रोरवा गांव में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। सुबह करीब नौ बजे घघिया गांव में बेकाबू होकर एक बाइक गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार उमेश प्रजापति (50) निवासी खरौधी झारखंड घायल हो गया। उधर रोरवा में दो बाइक की टक्कर में मिटिहिनिया गांव निवासी सुनील कुशवाहा और उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं दूसरे बाइक का चालक भी घायल हो गया।