{"_id":"697b9bb563429fec3c0e7a65","slug":"four-women-operators-appointed-on-contract-one-joined-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-141121-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: संविदा पर चार महिला परिचालकों की नियुक्ति, एक ने की ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: संविदा पर चार महिला परिचालकों की नियुक्ति, एक ने की ज्वाइन
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन की तरफ संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोनभद्र डिपो में चार महिला परिचालकों की तैनाती हुई है। सभी की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई है। इनमें से एक महिला परिचालक ने डिपो पहुंचकर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है, जबकि अन्य तीन के शीघ्र ज्वाइन करने की संभावना है। सोनभद्र डिपो में लंबे समय से परिचालकों की कमी बनी हुई है। अधिकारियों की मानें तो डिपो में चालक के 50 और परिचालक के 60 पद रिक्त हैं। इससे रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रिक्त पदों पर चालक एवं परिचालकों की भर्ती के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए बीते दिनों वाराणसी में शिविर लगाया गया था। इसमें जिले से चार महिलाओं ने संविदा परिचालक के लिए आवेदन किया है, चारों का चयन हो गया है। इसमें एक ओबरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने संविदा परिचालक के रूप में ज्वाइन कर ली है। तीन अन्य महिला परिचालकों का मेडिकल बनना है, इसके बाद उनकी भी ज्वाइनिंग हो जाएगी। प्रशिक्षण के बाद महिला परिचालक रोडवेज बसों में टिकट काटती नजर आएंगी। नई तैनाती से संचालन व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। महिला परिचालकों की तैनाती से महिला यात्रियों को भी यात्रा के दौरान अधिक सहजता और सुरक्षा का अनुभव मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी संविदा कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी, ताकि बस सेवाएं नियमित और सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
जिले की सड़कों पर दौड़ रही रोडवेज बसों में जल्द ही महिला परिचालक भी टिकट काटती नजर आएंगी। बीते दिनों वाराणसी में आयोजित महिला परिचालक भर्ती में चार नई महिलाओं का संविदा परिचालक के रूप में भर्ती हुआ है। जल्द ही महिला परिचालकों को प्रशिक्षण देते हुए तैनाती की जाएगी। - विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर दौड़ रही रोडवेज बसों में जल्द ही महिला परिचालक भी टिकट काटती नजर आएंगी। बीते दिनों वाराणसी में आयोजित महिला परिचालक भर्ती में चार नई महिलाओं का संविदा परिचालक के रूप में भर्ती हुआ है। जल्द ही महिला परिचालकों को प्रशिक्षण देते हुए तैनाती की जाएगी। - विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन