फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four units of Obra closed due to technical fault, power crisis deepens

Sonebhadra News: तकनीकी खराबी से ओबरा की चार इकाइयां बंद, गहराया बिजली संकट

Wed, 28 Aug 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Four units of Obra closed due to technical fault, power crisis deepens
तीन दिनों के भीतर एक बार फिर मंगलवार को ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की तीन इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गईं। एक इकाई पहले से ही बंद चल रही। परियोजना का बिजली उत्पादन लुढ़ककर 150 मेगावाट के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

200 मेगावाट क्षमता की 10वीं इकाई मंगलवार को 11:12 बजे आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रिप हो गई। अभियंता इस खराबी को ठीक करने में लगे थे, तभी 15:04 मिनट पर 11वीं इकाई बंद हो गई। उधर, शाम 17:08 बजे 13वीं इकाई भी तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई।
विज्ञापन

परियोजना की 9वीं इकाई पहले से ही बंद चल रही है। चार इकाइयों के बंद होने से प्रदेश के कई हिस्सों में आपात कटौती करनी पड़ी। देर शाम तक अभियंता इकाइयों में आई खराबी को दूर कर उन्हें जल्द लाइटअप करने का प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा-बी की एक मात्र चालू 12वीं इकाई से 130 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। ओबरा जल विद्युत की तीनों इकाइयों को चलाकर 87 मेगावाट एवं रिहंद जल विद्युत की पांच इकाइयों से 268 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।

प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 26460 मेगावाट और न्यूनतम 21416 मेगावाट है। इस समय राज्य की परियोजनाओं से 3899 मेगावाट, जल विद्युत परियोजनाओं से 1254 और निजि क्षेत्र की इकाइयों से 5909 मेगावाट उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed