फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four tanks moved in Goravl encroachment offering

घोरावल में अतिक्रमण की भेंट चढ़े चार तालाब

Fri, 13 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 13 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four tanks moved in Goravl encroachment offering
घोरावल में सूखा दसमिहवां तालाब।
 नगर में स्थित चार प्राचीन तालाबों का कोई पुरसाहाल नहीं है। दशमिहवा, धनहवा, हरिहवा और भनगवा तालाब सूख गए हैं। सुंदरीकरण के नाम पर नगर पंचायत करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। स्थिति जस की तस है। तालाब अतिक्रमण की भेंट चढ़ता जा रहा है। शीघ्र अतिक्रमण नहीं रोका गया तो तालाब का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन



घोरावल नगर के दशमिहवा, धनहवा, हरिहवा और भनगवा तालाब सौ वर्ष से भी अधिक पुराने हैं। हरिश्चंद्र रौनियार, दीपचंद अग्रहरि, रामधनी, पप्पू, मुनीम, सूरज प्रसाद उमर की मानें तो एक समय था जब तालाब पानी से भरा रहता था। स्नान के साथ ही कपड़े की धुलाई आदि होती थी। दशमिहवा और भनहवा तालाब के भीटे पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती थी। अब लोगों के मकान भी तालाब के भीटों पर बनने लगे हैं। पेड़-पौधे नाम मात्र के बचे हैं।  तालाबों खुदाई कराई गई मगर तहसील और नगर पंचायत प्रशासन से तालाब के गहरीकरण कराए जाने के साथ ही अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है। वहीं नगर पंचायत के ईओ दिनेश कुमार कहते हैं कि भीटों पर अतिक्रमण की उन्हें जानकारी नहीं है। हर हाल में अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उधर, एसडीएम घोरावल गिरिजा शंकर सिंह भी अतिक्रमण संज्ञान में न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed