फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four serious, referred in a trailer-tanker collision

ट्रेलर-टैंकर में हुई टक्कर में चार गंभीर, रेफर

Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four serious, referred in a trailer-tanker collision
शक्तिनगर। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान इलाके में रविवार दोपहर कोयला लोड ट्रेलर और डीजल भरे टैंकर में हुई टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मशीन के जरिये सड़क खाली कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित बैरपान के पास रविवार की अपराह्न एक ट्रेलर व डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। चार की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एनसीएल की कोयला परियोजना से कोयला लेकर ट्रेलर रेणुकूट की तरफ जा रहा था। बैरपान (धनवार मोड़) के पास ट्रेलर की सामने से मुगलसराय से डीजल लेकर आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रेलर पर सवार अमित कुमार भारती (22), अजय (25) निवासी बैरपान, सुरेंद्र (42) निवासी मुगलसराय, शुभवंती देवी (45) पत्नी स्व. दयाल निवासी लोझरा थाना अनपरा सहित एक 11 वर्षीय बालिका और एक अज्ञात पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर व ट्रेलर में फंसे घायलों को गैस कटर व जेसीबी मशीन की सहायता से किसी तरह बाहर निकलवाया और उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया। चिकित्सालय के प्रभारी वीके सिंह ने गंभीर रूप से घायल अमित कुमार, सुरेंद्र सहित दो अज्ञात को जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजवाया। स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से चारों को बनारस रेफर कर दिया गया। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाने के साथ आवागमन बहाल करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों चालकों ने वाहनों में सवारी बैठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed