{"_id":"682b7d02bb4e568faa028044","slug":"four-people-including-three-youths-lost-their-lives-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128612-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में तीन युवकों समेत चार ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में तीन युवकों समेत चार ने गंवाई जान
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना सोमवार की दोपहर में सलैया के पास हुई। शाहगंज थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी अभय चौहान (20) और कबीर बियार (30) रॉबर्ट्सगंज आए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
सलैया के पास विपरीत दिशा से आ रही वाराणसी नंबर की कार से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई।
आनन-फानन स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अभय को मृत घोषित कर दिया। कबीर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, सर्किट हाउस से चुर्क की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ईश्वर दयाल (50) को गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ईश्वर दयाल मूल रूप से मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के बाड़ापुर का रहने वाला था। यहां कमोजी में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
तीसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर साउडीह गांव के पास हुई। रेणुकूट की तरफ से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में चालक सिंगरौली के चुरकी निवासी जनकलाल (35) केबिन में दब गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शिनाख्त के बाद सूचना घरवालों को दी।