{"_id":"60fd32da0d8277693f3f73d6","slug":"four-people-died-in-road-accident-car-and-auto-collision-in-near-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के पास भीषण हादसा, कार और टेंपो की टक्कर में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के पास भीषण हादसा, कार और टेंपो की टक्कर में चार की मौत
Sun, 25 Jul 2021 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Jul 2021 03:16 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सटे सिंगरौली जिले (मध्य प्रदेश) में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद गोरबी-बरगवां मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सोनभद्र जिले की सीमा से सटे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रविवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सिंगरौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गोरबी-बरगवां मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
बड़ोखर गांव के पास गोरबी-बरगवां मार्ग पर एक स्कोडा कार व टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें सोबरनिया(50) पत्नी परमसुख निवासी ग्राम बड़ोखर, सुंदरमणी केवट(35) पत्नी शुभरन केवट ग्राम देवरा चौकी तीनगुड़ी एवं विजय साकेत(25) पुत्र मायाराम साकेत ग्राम मझगवां थाना बरगवां की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे में घायल दिवाकर प्रसाद मिश्रा का इलाज जिला चिकित्सालय बैढ़न में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बरगवां के नगर निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न भिजवाया। वहीं मृतकों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद लगे जाम को खोलवा कर आवागमन सुगम करा दिया गया है।
विज्ञापन