{"_id":"5ef3874b8ebc3e433f0b451e","slug":"four-people-arrested-for-rape-sonbhadra-news-vns532042296","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में चार लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में चार लोग पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। जिले के मोरवा व बरगवां थाना क्षेत्रों में बीते दिनों नाबालिगों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़े जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पहला मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि बीते शनिवार को बरात में सहेलियों के संग गई 15 वर्षीय नाबालिक को पहचान के लोगों ने ही घुमाने के बहाने गाड़ी में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों के साथ पहुंची नाबालिक ने पुलिस को आपबीती बताई। महिला संबंधी अपराध में गंभीरता दिखाते हुए मध्य प्रदेश के बरगवां थाने के निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिएटीम गठित कर दिया। टीम ने बुधवार को आरोपी मायाराम सिंह गोंड (23) व शिवशंकर सिंह गोंड (28 ) दोनों निवासी जुरवाड़, बरगवां को गिरफ्तार कर लिया।दूसरा मामला मोरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रविवार को साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़ित किशोरी ने घटनाक्रमकी जानकारी परिजनों को दी। सोमवार को मोरवा थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई। मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय साकेत (24) एवं विनोद साकेत ( 23) दोनों निवासी बछनार को बुधवार को अनपरा (यूपी) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।