फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four pathology centers sealed, samples taken from four medical stores

चार पैथोलॉजी सेंटर सील, चार मेडिकल स्टोर से लिया गया सैंपल

Thu, 09 Jun 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Four pathology centers sealed, samples taken from four medical stores
एसडीएम एसपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को घोरावल नगर में संचालित मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। टीम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित चार पैथोलॉजी सेंटर सील कर दिए। चार मेडिकल स्टोर से दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। छापे की कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। बहुत से मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटर संचालक शटर गिराकर मौके से खिसक गए।
विज्ञापन

बताते चलें कि घोरावल नगर में प्रशासन को लगातार अवैध पैथोलॉजी संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसडीएम एसपी सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता और घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को एक दर्जन मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी केंद्रों पर औचक छापेमारी की। जांच में अवैध रूप से संचालित होते पाए जाने पर चार पैथोलॉजी केंद्रों को एसडीएम ने सीज कर दिया। जबकि चार मेडिकल स्टोरों से दवाओं का सैंपल लेकर के जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed