फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four injured including old man in road accident, one referred

सड़क हादसे में वृद्ध समेत चार घायल, एक रेफर

Tue, 07 Jun 2022 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Four injured including old man in road accident, one referred
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में तीन युवक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना पीपरवार गांव में हुई। गुरेठ निवासी शिवम (18) पुत्र बुद्धू, गुरेठ निवासी उमेश (18) पुत्र राजकुमार, गुरुवल निवासी प्रदीप (25) पुत्र रामनिहोर बाइक से घोरावल की तरफ जा रहे थे। पीपरवार गांव में अनियंत्रित होकर तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना फुलवारी गांव में हुई। बिग्गड़ गुप्ता (80) पैदल गांव में ही कहीं जा रहे थे। फुलवारी चौराहे पर तेज गति से जा रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बिग्गड़ गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस द्वारा उन्हें घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed