फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four injured in firing on the car

कार पर फायरिंग में चार घायल

Wed, 07 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 07 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय डिग्री कालेज चौराहे पर बुधवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात कार सवारों ने स्कार्पियो सवारों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। थाना पुलिस घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी शुरू करा दी गई है। घटना के वजह की जानकारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ओबरा के रहने वाले खनन व्यवसायी डॉ. बृजेश कुमार यादव, एक बालिका और दो अन्य व्यक्तियों के साथ स्कार्पियो से किसी काम से शाम करीब सात बजे ओबरा डिग्री कालेज चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार पर सवार बदमाशों ने अचानक डॉ. बृजेश की कार पर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद वे फरार हो गए। फायरिंग में डा. बृजेश (38) पुत्र स्व. रामनारायण, वाहन चालक चंद्रमा (35), चंदन कुमार (30) और चंद्रमा की बेटी श्रुति (5) को गोली लगी है। बृजेश को बायीं ओर सीने पर, चंद्रमा को दाहिने कंधे, चंदन को दाहिन हाथ और श्रुति को चेहरे पर गोली लगी है। हमलावरों के फरार होने के बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ प्रवीण कुमार समेत थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी उन्हें प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त दरोगा रामनारायण यादव की हत्या कर दी गई थी। उस आरोप में तब पुलिस ने उनके बेटे डा. बृजेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बृजेश जमानत पर छूटकर आए हैं।  घटना को उसी से जोड़कर देखे जाने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed