फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four BDC candidates elected unopposed

चार बीडीसी प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 21 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four BDC candidates elected unopposed
रामगढ़/महुली। जिले के करमा, दुद्धी और चतरा ब्लॉक में नामांकन किए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चार उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। चतरा ब्लॉक के आरओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करौंदिया सीट से पूनम पटेल ने व करमांव से धीरेंद्र पटेल ने बीडीसी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनके विरोध में एक भी नामांकन पत्र नहीं आए। इसलिए इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। इसी तरह दुद्धी ब्लाक में बुधवार को क्षेत्र पंचायत महुली प्रथम की महिला उम्मीदवार का निर्विरोध तय माना जा रहा है। महुली प्रथम क्षेत्र पंचायत से रंजना चौधरी एवं बासमती देवी ने बीडीसी पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। बुधवार को नाम वापसी के दौरान बासमती देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह रंजना चौधरी का अब इस पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं करमा ब्लॉक के आरओ बीके शुक्ला ने बताया कि मधुपुर क्षेत्र पंचायत सीट से शिवअलम यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। क्योंकि इस सीट पर दूसरा कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed