फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four babus found absent from duty in ARTO office

एआरटीओ दफ्तर में ड्यूटी से नदारद मिले चार बाबू

Thu, 22 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Four babus found absent from duty in ARTO office
सोनभद्र। उप संभागीय परिवहन कार्यालय लोढ़ी में तैनात कई कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। बिना अवकाश के ही गायब रहते हैं। इसका खुलासा सदर तहसील के एसडरएम डॉ. कृपा शंकर पांडेय ने उप संभागीय कार्यालय लोढ़ी का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण करके किया।
विज्ञापन

एसडीएम की जांच मेें बिना किसी सूचना के चार बाबू ड्यूटी से नदारद मिले। उधर एसडीएम को देखते ही ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई और कई बिचौलिए चहारदिवारी फांदकर फरार हो गए। एसडीएम के निर्देश पर लापता बाबूओं को नोटिस जारी की जा रही है, इससे संबंधितों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर एसडीएम डॉ. के.एस पांडेय उप संभागीय कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम को देखते ही दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दफ्तर मेें मौजूद कई बिचौलिए चहारदिवारी फांद कर फरार हो गए। एसडीएम ने ड्यूटी रजिस्टर की जांच किया तो पता चला कि बगैर किसी सूचना के चार बाबू नहीं आए हैं। एसडीएम ने उपस्थित पंजिका में अनुपस्थित कर्मियों के नाम के आगे गोला लगाते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कार्यालय में कितने कर्मी तैनात है, कितने आए है समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। एसडीएम ने समय से ड्यृटी पर आने की हिदायत देते हुए बिचौलियों को आफिस में न आने देने का निर्देश दिया। कहा कि कर्मी मनोयोग से सभी का काम करते हुए प्रकरणों का निस्तारण करें। उपजिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed