फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four arrested for driving away from mining checkpost

खनन चेकपोस्ट से वाहन भगाने वाले चार गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for driving away from mining checkpost
बसकटवा मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन करने के आरोप में स्कार्पियो सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

चोपन थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस चौकी डाला क्षेत्र के बाड़ी स्थित खनिज विभाग के चेक पोस्ट पर कुछ लोगों ने बिना परमिट के ओवरलोड बालू व गिट्टी के वाहन पास कराने को लेकर हंगामा किया। बिना परमिट के ओवरलोड गाड़ियों को भगाने के आरोप में खनिज लिपिक कमला शंकर उपाध्याय की तहरीर पर छह नामजद लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को बसकटवा मोड़ के पास फोर्स के साथ घेराबंदी कर एसआई कृष्णवतार सिंह ने नामजद चार आरोपियों को मय स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर निवासी गोपाल केसरी, राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी निवासी सयानंद पांडेय, हाइडिल कॉलोनी निवासी अविनाश मालवीय, तकिया गांव निवासी नजमुद्दीन का चालान कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब तीन हजार रुपये, चार मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed