फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former MLA resigns from BSP

पूर्व विधायक ने बसपा से दिया इस्तीफा

Wed, 26 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former MLA resigns from BSP
सोनभद्र। ओबरा के पूर्व विधायक और बसपा नेता सुनील कुमार सिंह यादव ने मंगलवार के पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राबर्ट्सगंज के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बसपा के संस्थापक कांशीराम की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में वे शामिल हुए थे। पिछले एक दशक से पार्टी के विभिन्न स्तरों पर सेवा करते रहे। इधर विगत कई वर्षों से पूर्वांचल के कई मंडलों में पार्टी में आपसी गुटबंदी एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण संगठन में काफी गिरावट आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा से मन काफी दुखी है। आम जनमानस में भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन किसी स्तर पर सुधार को लेकर पार्टी के उच्च नेता न तो क्रियाशील हैं और न ही चिंतित हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी में घुटन महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बसपा के इलाहाबाद मंडल के जोन प्रभारी व पार्टीके जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed