फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former head arrested for demanding extortion from mining businessman

खनन व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Former head arrested for demanding extortion from mining businessman
स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की रात एक खनन व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेें मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान राजाराम यादव को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार ओबरा निवासी खनन व्यापारी धीरज राय ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव उससे रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। व्यापारी ने पूर्व प्रधान पर हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए हैं। जांच करने पर खनन व्यवसायी की ओर से लगाए गए आरोप काफी हद तक सही मिलने पर पुलिस ने शनिवार की रात बिल्ली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि अब तक की जांच मेें पता चला है कि धीरज और राजाराम यादव पार्टनर के रूप में काम करते थे। हालांकि वर्तमान में दोनों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी पूर्व प्रधान राजाराम को बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed