फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former district panchayat member also involved in the game of land

जमीन के खेल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former district panchayat member also involved in the game of land
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में चकिया विधायक शारदा प्रसाद के बेटों के साथ एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी जमीन के खेल में शामिल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चकिया विधायक शारदा प्रसाद के दो पुत्रों, पत्नी समेत पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार संघर्षी व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जौनपुर के किशुनपुर जगदीश पट्टी निवासी वादी ऋषि रंजन सिंह का कहना है कि घोरावल तहसील के खजुरी में शिवमूरत सिंह के नाम से जमीन जायदाद रही है। शिवमूरत की 13 नवंबर 2013 को मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद राजस्व अभिलेखों में वरासत के आधार पर मृतक के बेटे का नाम अंकित किए जाने का मामला विचाराधीन है। शिवमूरत के पुत्र संजय सिंह कैंसर रोग से पीड़ित हैं और वे मुंबई समेत अन्य शहरों के अस्पतालों से दवा करा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर छलकपट करते हुए वर्ष 2020 में दूसरे व्यक्ति को शिवमूरत के स्थान पर खड़ा कर विधायक ने अपने बेटों और पत्नी के नाम से जमीन का बैनामा करा लिया। इस खेल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार संघर्षी समेत अन्य शामिल रहे हैं। शाहगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पाल ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर चकिया विधायक शारदा प्रसाद के बेटे राकेश कुमार, सुरेश कुमार, पत्नी सावित्री देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार संघर्षी, राजेंद्र प्रसाद और अज्ञात संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed