फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   forest

जंगली जानवरों से ग्रामीणों को बचाने के लिए नहीं हो रहा पहल

Fri, 23 Oct 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
forest
बभनी। छत्तीसगढ़ से सटे जिले के सीमावर्ती इलाकों में जंगली जानवरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। कभी हाथियों का झुंड उत्पात मचाता है तो कभी जंगली सुअर किसानों पर हमला बोल देते हैं। अक्सर हो रही इस तरीके की घटनाओं पर अंकुश के लिए वन विभाग की ओर से कोई खास पहल नहीं की जा रही है।बीते दिनों छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से भटक कर आयीं जंगली हाथियों के झुंड ने सीमावर्ती इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने छत्तीसगढ़ सहित अपने जिले के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे रम्पाकुरर, डूमरहर, नवाटोला, मगरमांड, बिछियारी, महुआदोहर, भलपहरी, करमघट्टीसमेत अन्य गांवों के किसानों के धान, मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। वहीं रामसागर, छोटेलाल, धनवार, बेलसिया, जगमोहन, सीताकुंवर का मकान धराशाई कर दिया। इसके साथ ही जगपतिया देवी व गुड़िया को बुरी तरह से घायल कर दिया था। हाथियों के झुंड ने 11 अक्टूबर 2019 को डूमरहर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र शिवबरन को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ग्रामीणों में भय था। हालांकि वर्तमान में हाथियों का आतंक समाप्त है। अब जंगली सुअरों का आतंक बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जंगली सुअर ने जौराही गांव निवासी जयनींद्र कुमार शाह पर हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी और उसका भाई मनींद्र घायल हो गया था। हाथियों की ओर से किसानों का पहुंचाए गए नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। जंगली जानवरों के हमले से मृत लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद की जाती है। ग्रामीणों को जंगली जानवरों से दूरी बनाना चाहिए। जंगली जानवर कभी आ सकते हैं। वनकर्मियों की टीम जानवरों की निगरानी करती है।-अवध नारायण मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed