{"_id":"6188aa8a5c5aea493f021904","slug":"forest-department-and-police-caught-leopard-who-roaming-villages-in-sonebhadra-villagers-happy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: घंटों मशक्कत करने के बाद आखिरकार पकड़ में आया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: घंटों मशक्कत करने के बाद आखिरकार पकड़ में आया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Mon, 08 Nov 2021 10:11 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:11 AM IST
सार
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल हो गया था। सूचना की पुष्टि के बाद वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत करने के बाद तेंदुए को रविवार रात पकड़ लिया।
विज्ञापन
पिंजरे में बंद तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार घंटों से की जा रही कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सोनभद्र जिले के घुवास गांव के पास कुछ दिनों से घूम रहे तेंदुए को पकड़ लिया। रविवार रात पकड़ने के बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के सुदूर पश्चिम घुवास गांव के पास वन क्षेत्र में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया था। कुछ युवकों ने इसकी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया में साझा की। जिसके बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना के आधार विभागीय टीम तेंदुए की तलाश में जुटी था।
विज्ञापन
तेंदुआ की दोनों आंख खराब होने की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में था। घुवास निवासी दिनेश यादव ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने चचेरे भाई मनोज के साथ खेत पर गया था। वहां से लौटने के दौरान घुवास के तीन किलोमीटर दक्षिण सपनिया गांव में तेंदुआ दिखा। तेंदुआ एक पेड़ के नीचे टहल रहा था। दिनेश के मुताबिक, तेंदुआ की दोनों आंख खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
पढ़ेंः मिर्जापुर में हादसा: ट्रक ने अचानक लिया ब्रेक, पीछे से टकराई एंबुलेंस, दो की मौत
करीब 20 मीटर दूर से जूम कर उसने वीडियो बनाया। इसमें दिख रहा है कि तेंदुए की आंखें बाहर की तरफ निकली थीं और बड़ी दिखाई दे रही थी। सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी सूरजु प्रसाद ने विभागीय टीम को गांव में भेजा। तेंदुए की पुष्टि होते ही उसे पकड़ने की कोशिश होने लगी। तेंदुए को रविवार रात पकड़ लिया गया।