फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forcibly filled vermilion in demand of girl and took selfie in sonebhadra

...और टूट गई शादी: युवती को बुलाया और धोखे से मांग में सिंदूर भरकर पहना दिया मंगलसूत्र, सेल्फी लेकर कर दिया ये कांड

Wed, 13 Jul 2022 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jul 2022 08:09 AM IST
सार

युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। इस बीच जान पहचान वाले एक युवक ने सोमवार को उसे मिलने के लिए बुलाया। धोखे से उसकी मांग में सिंदूर भरकर गले में मंगलसूत्र डाल दिया। युवक ने उसके साथ सेल्फी भी ली और उसे वायरल कर दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। 

विज्ञापन
Forcibly filled vermilion in demand of girl and took selfie in sonebhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां धोखे से युवती को बुलाकर एक युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और मंगलसूत्र पहना दिया। फिर सेल्फी लेकर उसे वायरल कर दिया। इससे युवती की शादी टूट गई। युवती की शिकायत पर मंगलवार को अनपरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। इस बीच जान पहचान वाले एक युवक ने सोमवार को उसे मिलने के लिए बुलाया। धोखे से उसकी मांग में सिंदूर भरकर गले में मंगलसूत्र डाल दिया। 
विज्ञापन


युवक ने उसके साथ सेल्फी भी ली और उसे वायरल कर दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। युवती के मुताबिक युवक दूसरे धर्म का है। उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए उसने ऐसा किया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed