{"_id":"5f99babe8ebc3e9b93592f00","slug":"force-deployed-on-bihar-border-sonbhadra-news-vns5553438135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बार्डर पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार बार्डर पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार में बुधवार को विधान सभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसके मद्देनजर एसपी के आदेश पर बार्डर को सील कर दिया गया था। बार्डर पर लगे अस्थायी बैरियर पर तैैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की तलाश लेते रहे। उधर जंगलों में सीआरपीएफ और पीएसी के साथ थानों की फोर्स सघन कांबिंग करने में जुटी रही।
ज्ञात हो कि बिहार में विधान सभा के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को हुआ। इसके दृष्टिगत बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई थी। ताकि पड़ोसी राज्य में नक्सली या अपराधी चुनाव में व्यवधान उत्पन्न कर जिले में प्रवेश प करने पाएं। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इन इलाकों में आधुनिक असलहों से लैश होकर जवान कांबिंग कर रहे थे। मांची और कोन थाना क्षेत्रो के जंगलों में मुखबिरों के अलावा सादे पोशाक में भी पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए थे। हालांकि शाम को बिहार में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के बाद यहां की पुलिस ने राहत की सांस ली। एसपी का कहना है कि नक्सल इलाकों में कांबिंग जारी रहेगी।