फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force activated for women's safety, Anti Romeo team checked in public places

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई फोर्स, सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग की

Wed, 06 Jul 2022 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Force activated for women's safety, Anti Romeo team checked in public places
शोहदों और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई कर महिला अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने सक्रियता तेज कर दी है। बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर समेत अन्य जगहों पर एंटी रोमियो टीम ने भ्रमण कर चेकिंग की। इस दौरान फोर्स ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने थानों पर एंटी रोमियो टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर महिला अपराध पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसी के तहत बुधवार को जिले के सभी थानों में एंटी रोमियो टीम ने भ्रमण किया। बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, कस्बों, प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों आदि के आसपास गश्त करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक किया। उनकी सुरक्षा के संबंध में वार्ता कर आवश्यक जानकारी दी। वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 आदि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed